बड़वानी~ अभी तक प्राप्त हुये 3557 डाक मतपत्र ~~
बड़वानी /विधानसभा निर्वाचन में लगे कर्मियो में से 6964 कर्मियो ने फार्म नम्बर 12 भरकर डाक मतपत्र की सुविधा प्राप्त की थी। इसमें से अभी तक 3557 कर्मियो ने अपने डाक मतपत्र का उपयोग कर उन्हें वापस भेज दिया है ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौड़ से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राप्त डाक मतपत्रो में से 635 डाक मतपत्र विधानसभा सेंधवा के लिये, 884 डाक मतपत्र विधानसभा राजपुर के लिये, 361 डाक मतपत्र विधानसभा पानसेमल के लिये, 1677 डाक मतपत्र विधानसभा बड़वानी के लिये प्राप्त हुये है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित तोमर से प्राप्त जानकारी अनुसार जिन कर्मियो ने निर्धारित तिथि तक फार्म नम्बर 12 भरकर दिया था, उन्हें डाक मतपत्र जारी कर दिये गये है । ऐसे कर्मी अपने डाक मतपत्र को विधिवत तरीके से भरकर अब अपने डाक मतपत्र को पोस्ट आफिस के लेटर बाक्स में डाल सकते है। उन्होने बताया कि पोस्ट आफिस के प्रधान को निर्देशित किया गया है कि वे प्राप्त डाक मतपत्र को हर-हाल में मतगणना के पूर्व अर्थात 11 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे के पूर्व तक गणना स्थल पर पहुंचाये ।

Post A Comment: