बड़वानी~ लोकतंत्र की पूर्णाहुति के लिये 28 नवम्बर डलेंगे 1235 मतदान केन्द्रो पर वोट~~

बड़वानी /लोकतंत्र की पूर्णाहुति में आज जिले के 1235 मतदान केन्द्रो पर वोट डाले जायेंगे । प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाली वोटिंग में 9 लाख 23 हजार 384 मतदाता वोट डाल सकेगे । इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 66 हजार 818 व महिला मतदाता की संख्या 4 लाख 56 हजार 551 तथा अन्य मतदाता की 15 है ।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा सेंधवा में बनाये गये 309 मतदान केन्द्रो पर 123457 पुरूष व 119585 महिला एवं अन्य 8 मतदाता, कुल 243050 मतदाता,  विधानसभा राजपुर में बनाये गये 290 मतदान केन्द्रो पर 113580 पुरूष व 108845 महिला एवं अन्य 4 मतदाता, कुल 222429 मतदाता,  विधानसभा पानसेमल में बनाये गये 284 मतदान केन्द्रो पर 111063 पुरूष व 111213 महिला एवं अन्य 1 मतदाता, कुल 222277 मतदाता,  विधानसभा बड़वानी में बनाये गये 352 मतदान केन्द्रो पर 118718 पुरूष व 116908 महिला एवं अन्य 2 मतदाता, कुल 235628 मतदाता वोट डाल सकेंगे ।

Share To:

Post A Comment: