राजोद ~ नगर में पुलिस ने फ्लेग मार्च निकाला~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद ~ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति कायम रखने व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर राजोद नगर में पुलिस ने फ्लेग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च निकालने का उद्देश्य आगामी चुनाव में शांति व्यवस्था बनी रहे, निर्भीकता व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो, जनमानस के बीच गुंडे बदमाशों का भय ना रहे, जनता निष्पक्ष अपना वोट डाल सके इस हेतु पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है, जो पुलिस थाने से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, सुतार गली, धोबी बड़ली, गांधी चौक, चामुंडा चौक होता हुआ पूरे नगर में निकाला।
फ्लैग मार्च में सरदारपुर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार परिहार, एसडीओपी एनके कंसोटिया, डीआरपी लाइन पुलिस धार, सीआईएसएफ के 100 से अधिक जवान व अधिकारी के साथ राजोद टी आई मीना कर्णावत ,एएसआई किशोर सिंह टाक, दल बल के साथ फ्लैग मार्च में उपस्थित थे।

Post A Comment: