भिण्ड~आज से चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पुनः धारा 144 लगा दी ~~
गिर्राज बौहरे भिण्ड~~
मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यो में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है। इसी सम्बन्ध में आज भिण्ड कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता और भिण्ड पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित किया।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आज से चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पुनः धारा 144 लगा दी गयी है। एवम शस्त्र लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। विभिन्न विभागों को निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Post A Comment: