बड़वानी~~गुलाबी जगरिया टोली का आव्हान, ‘‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो‘‘~~

बड़वानी /मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला बड़वानी के जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश बर्फा के मार्गदर्शन व निर्देशन में आगामी समय में आने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित कराने के लिए मिशन के समूह सदस्यों द्वारा ग्रामों में जगह-जगह गुलाबी जगरिया टोली के सदस्यों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैलियां, शपथ व समझाईश के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम सजवानी में रैली व शपथ के रूप में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें ‘‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो‘‘ के नारे लगाये गये। रैली में ब्लाक प्रभारी श्री महादेव बड़ोले, गायत्री मुलेवा, अजय काग ने शपथ दिलाई।

Share To:

Post A Comment: