*धार/लाबरिया ~पीड़ित किसानों ने फिर लगाई कलेक्टर से फसल बीमा देने की गुहार*~~

*पत्रकार मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*~~

लाबरिया में वर्ष 2017 - 18 में नेशनल फसल का बीमा दिलवाने एवं 2018 19 में नष्ट हुई फसल का सर्वे कर सही मुआवजा दिलवाने को लेकर धार कलेक्टर के नाम सौंपा किसानों ने ज्ञापन

हालांकिे समय में कई बार फसल बीमा को लेकर ज्ञापन दिया गया किसानों का कहना है कि जब धार कलेक्टर के आदेश पर हमारी जमीनों को फसल के मामले में नष्ट होने पर मुआवजे को लेकर पटवारियों ने जो पंचनामा रिपोर्ट दी गई थी उसके आधार अनुसार हमें बीमा नहीं मिला है यह भी आरोप किसानों ने धार कलेक्टर पर लगाया कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी आज दिनांक तक किसी भी किसान को संतुष्टि पूर्ण जवाब और बीमा राशि मिलने की आसार नहीं दिख रहे हैं आज सरदारपुर तहसील के ग्राम लाबरिया के किसानों ने फसल बीमा को लेकर न्याय की गुहार लगाने कलेक्टर महोदय  के पास जाना पड़ा ! 

लेकिन सिर्फ ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया है कि आपको आपका मुआवजा पूरा मिलेगा अब देखना होगा कि इसके बाद भी किसानों को उनका हक मिलेगा यह भी अधिकारी पहले की तरह ज्ञापन को लेकर पेपर की रद्दी बनाएंगे यहाँ के किसानों का कहना है की लाबरिया हल्का नंबर 12 की ऑनलाइन रसीद निकाली गई जिसमें 50 .14 प्रतिशत नुकसानी दर्शाई गई परंतु लाबरिया के किसानों को 2. 48 प्रतिशत की राशि का  मुआवजा दिया गया लाबरिया के किसानों का कहना है की किसानों की मुआवजा राशि अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है या बैंकों की लापरवाही इसकी जांच की जाए तो  मामला दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा किसानों का कहना है कि  हम जब भी ज्ञापन देते हैं तो सिर्फ हमें आश्वासन मिलता है कभी न्याय नहीं मिलता है आज के इस ज्ञापन में किसानों की बड़ी संख्या देखी गई किसान - संजय वागड़ी ,रामचंद्र पटेल ,मांगीलाल मारू, रोहित मारू, ईश्वर बैरागी मुकेश मारू, प्रकाश मारू ,रमेश कप्तान, कान्हा कोदालिया ,अरविंद मारू, मोहन मारु ,राधेश्याम सिद्धड आदि !

Share To:

Post A Comment: