*धार -: भारी वाहनो पर प्रतिबंध हेतु युवा मोर्चा ने सौपा ज्ञापन*~~
*अपर कलेक्टर ने कहा आज से ही लगेगा प्रतिबंध*~
धार।भारतीय जनता युवा मोर्चा धार नगर द्वारा नागदा गुजरी मार्ग में भोज हॉस्पिटल चौराहों पर हो रही हो दुर्घटनाओं के निराकरण को लेकर अपर कलेक्टर दिलीप कापसे को ज्ञापन सौपा गया। इस मौके पर संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, न.पा.नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल ,सोनिया राठौर, हरीश आर्य, महामंत्री बादल मालवीया, मुकेश रावल, जमिल सेख, राज मोरे, गौरव वैष्णव,मुकेश चौहान, जयंत डामोर, लखन टोकरियां, सागर शर्मा,राघव बाजीगर, बबलू बघेल, दीपेन पालकर, राकेश वर्मा जी एवं समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे श्री कापसे ने बताया कि आप की मांग जायज है आज ही सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जा रहा है साथ ही हॉस्पिटल चौराहा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाये जा रहे हैं।

Post A Comment: