बडवानी~~एनवीडीए कार्यालय बडवानी बाबू बाबू विष्णु प्रसाद कुशवाह 12 हजार रू रिश्वत में रंगहाथ पकडा~~

पैसा लेकर कर बाबू के द्वारा नाम जोड गये है यह आज भी कार्यवाही से स्पष्ट होता है~~

बडवानी जिले में दलालों व बाबू के गठजोड से ही विस्थापितों का नाम जोडते है~~

    सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित बडवानी जिले 65 गांव में मई-जून 2017 में राजस्व विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण अन्य विभागों के संयुक्त रूप से सर्वे किया गया था, इसमें अपात्र विस्थापितों को लाभ दिया गया है, नर्मदा बचाओ आंदोलन लगातार मुददो उठा रहा है कि अपात्र विस्थापितों का नाम सूचीयों में छोड दिया गया अपात्र विस्थापितों का नाम जोड दिया गया। पैसा लेकर कर बाबू के द्वारा नाम जोड गये है, यह आज भी कार्यवाही से स्पष्ट होता है।
     आज भी बडवानी जिले में दलालों व बाबू के गठजोड से ही विस्थापितों का नाम जोडते है, पात्र विस्थापितों को आज भी मकान बनाने के लिए 5.80 लाख रू नहीं मिला है, अपात्र विस्थापितों को मकान बनाने के लिए 5.80 लाख रू एक मुश्त मिल जाता है।
     अवल्दा ग्राम में ही एक ही परिवार में पति-पत्नी का मकान बनाने के लिए 5.80 लाख रू पृथक पृथक आवासीय भूखण्ड भी दिया गया है, जो विस्थापित डूब क्षेत्र में निवास कर रहे है, ऐसे परिवारों के नाम छोड दिये गये है।
    आज भी बडवानी जिले में कुछ हजार परिवारों को मकान बनाने के लिए 5.80 लाख रू मिलना बाकी है। सयंुक्त सर्वे में 2350 लगभग परिवारों को मई-जून 2017 में सर्वे किया गया है, उन परिवारों को भी आज तक मकान बनाने के लिए प्रथम किश्त का भुगतान नहीं हुआ है। आज भी द्वितीय किश्त का भुगतान में कुछ हजार परिवारों को मिलना बाकी है। जिन विस्थापितोें के द्वारा पुनर्वास स्थलों पर मकान बना लिया गया है, उन विस्थापितों को द्वितीय किश्त का भुगतान रोक दिया गया है, जब तक दलाल व बाबू को पैसा नहीं दिया जाता है, तब तक आगे की कार्यवाही नहीं कि जाती है।
    आज जो मामला है उसमें भी मकान बनाने के लिए 5.80 लाख रू की बात था, उसमें नाम जोड में प्रत्येक परिवार से 12 हजार रू दलाल व बाबू से लिया जाता है। यह आज भी कार्यवाही से सिध्द हो गया है।
    एनवीडीए के सभी बाबू की जांच होना चाहिए व दलालों को एनवीडीए कार्यालय में अंदर नहीं जाने देना चाहिए।
राहुल यादव  देवराम कनेरा, कमला यादव, कैलाश आवास्या
संपर्क नं. 9179617513

Share To:

Post A Comment: