लाबरिया~~नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ,के जयघोष के साथ भगवान निकले नगर भ्रमण पर~~
लाबरिया में निकला डोल ग्यारस का ऐतिहासिक चल समारोह~~
हजारों की संख्या में हुए भक्त शामिल~~
जगह जगह हुई भगवान के पालकी की अगवानी~~
भगवान के स्वागत में सड़के पट्टी फूलों से~~
*✍इंदौर संभाग ब्यूरो चीफ पत्रकार मयंक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट7354767875*~~
संपूर्ण आयोजन की चित्र मय झलकियां 👇👇👇
लाबरिया /धार~प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर लाबरिया में डोल ग्यारस के पावन पर्व पर विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए और नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जय घोष के साथ भगवान को पूरा नगर भ्रमण कराया जलझूलनी डोल ग्यारस पर भगवान श्री कृष्ण और राधा जी का सुसज्जित पालकी डोला श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद आज शाही स्नान हेतु ग्राम के भक्तों ने नगर भ्रमण पर बैंड बाजा ढोल धमाका रंग गुलाल एवं धार्मिक आयोजनों के साथ भगवान नेपुरा नगर का हाल जाना और चल समारोह (जुलूस) मारू कुमावत श्रीराम राधा कृष्ण मंदिर से प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ हुआ जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शाम 6:00 बजे तालाब पर भगवान को स्नान कराकर जुलूस का समापन हुआ उक्त बाद भगवान की आरती कर महाप्रसादी बांटी गई। श्री राधा कृष्ण भगवान के झूले की नगर में कई जगह अलग-अलग समितियों द्वारा आगवानी की गई और उनके स्वागत में सड़के फूलों से पट गई। कई जगह भक्तों द्वारा फरियाली नाश्ता चाय आदि व्यंजनों के स्टॉल लगाकर चल समारोह में शामिल हुए हजारों भक्तों को प्रसादी के रूप में बाटा गया संपूर्ण धार्मिक जुलूस में ग्रामीण भक्तों द्वारा अपने अपने व्यवसाय प्रतिष्ठान बंद रखकर भगवान के डोले के साथ रहे उक्त बाद रात्रि में सांवरिया मित्र मंडल के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया डोल ग्यारस उत्सव समिति द्वारा भगवान की पालकी विश्राम के आयोजन के दूसरे दिन संपूर्ण नगर भंडारा प्रसादी का आयोजन भी रखा गया इस आयोजन पर सभी ने प्रसादी का लाभ मारू धर्मशाला में लिया पूरे धार्मिक जुलूस में ग्रामीण भक्त बैंड बाजों पर थिरकते नजर आए जिसमें महिलाएं गरबा करती हुई और पुरुष डांडिया खेल रहे थे ।।
*झलकियां.......*
- संपूर्ण आयोजन मे राजोद थाना पुलिस प्रभारी मीना कर्णावत एवं एसआई राजू मकवाना अपने बल के साथ चौकसी निगाहें बनाए हुए थे।
- जिस गली से पालकी गुजरी वह रंग गुलाल और फूलों से पट गई।
-नगर भ्रमण हेतु निकले भगवान श्री कृष्ण का स्वागत जगह-जगह ग्रामीण महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों द्वारा किया गया।
- पालकी यात्रा के उत्साहवर्धन हेतु युवा समितियों नया बस स्टैंड द्वारा तोप से फूलों की वर्षा की गई और प्रसादी हेतु रसना भी वितरित किया
- इस आयोजन में धर्ममय में भाव विभोर हुआ लाबरिया नगर।
- ऐतिहासिक चल समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
संपूर्ण आयोजन की चित्र मय झलकियां 👇👇👇

Post A Comment: