बदनावर~~पूर्व रियासत मुलथान की राजमाता कुसुम सिंह राठौर(जड़ेजा) का निधन~~
बदनावर। (विश्वाससिंह पंवार)
पूर्व रियासत मुलथान की राजमाता कुसुमसिंह राठौर (जडेजा) का रविवार शाम को 81 वर्ष की आयु में इंदौर में देहांत हो गया।
एक सप्ताह पहले निमोनिया होने पर इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहीं पर रविवार शाम 5 बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजमाता गुजरात के राजकोट जिले की मेंगनी रियासत के जड़ेजा राज परिवार से ताल्लुक रखती थी।
मुलथान के पूर्व राजा रामेश्वरसिंह राठौर से उनका विवाह हुआ था।उनकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र राजा रघुवीरसिंह है।
रियासतकाल में मुलथान को धार के बाद जिले के सबसे बड़े ठिकाने का दर्जा हासिल था।
जिसमे 29 गाँवो का शासन सम्मिलित था। सोमवार को राज परिवार के निजी श्मशान में पूरे राजकीय रीति रिवाजों के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
पुत्र रघुवीरसिंह व पौत्र कृष्णेश्वर सिंह ने मुखाग्नि दी।
शौक स्वरूप गांव की दुकानें बंद रही। अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तिगांव,राष्ट्रीय कवि धमचक मुलथानी,भाजपा नेता शिवरामसिंह रघुवंशी, मानव अधिकार आयोग मित्र जयेश राजपुरोहित, महिपाल सिंह चौहान,बाबूलाल गुगलिया,देवेन्द्र मोदी,तेजू पटेल,महेंद्र सिंह गोयल सहित गणमान्य लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post A Comment: