धार~लाबरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा चलो पंचायत की ओर चलाया अभियान...

स्पेशल 11 का गठन कर किया सम्मानित~~

धार जिला ब्यूरो चीफ मयंक कुमार जायसवाल7354767875~~

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा चलाए जा रहे चलो पंचायत की ओर अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14 मई को शाम 4:00 बजे नगर लाबरिया में ग्राम पंचायत परिसर में चलो पंचायत कि और अभियान चलाया गया जिसमें कार्यक्रम के अतिथि के रुप में इंदौर पार्षद दीपक जी जैन धार भाजयुमो जिला महामंत्री जय सूर्या जिला मंत्री दीपक फेमस भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सरदारपुर देवीलाल श्री कार भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचंद्र मारू रामाजी सिद्धड पत्रकार शंकरलाल मारू आदि मंचासीन थे कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल सह मीडिया प्रभारी मयंक कुमार जायसवाल ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जैन ने भाजपा की अनेक योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में जनता को बताया साथ ही जिला महामंत्री जयसूर्या ने कहा कि युवा मोर्चा रीढ़ की हड्डी है और पार्टी के महत्वपूर्ण कार्य में युवा मोर्चा सबसे आगे रहना चाहिए उक्त कार्यक्रम में सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता , ग्रामीण ,आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं समूह संचालको को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
स्पेशल 11 का लाबरिया नगर संयोजक गोविंद टाक (मारू) को बनाया गया
कार्यक्रम का आभार भाजयुमो कार्यकर्ता लकी पवार और शुभम चौहान ने माना।

Share To:

Post A Comment: