मुरैना~~भाजपा के खेल प्रकोष्ट में परमार को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया~~
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)
मुरैना~~प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह परमार को मुरैना जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद 1 मई को कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने परमार को जिला प्रभारी घोषित करने का प्रमाण पत्र जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से यह नियुक्ति दी गई है।खेल प्रकोष्ट के जिला प्रभारी अरुण परमार ने बताया कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के महामंत्री के द्वारा नियुक्ति प्रदान की गई हैं में पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करूँगा ।

Post A Comment: