झाबुआ~~ऑनलाइन स्टाम्प के नाम पर एक ही स्टाम्प के दो बार लेते हैं पैसे-वसूल रहे हैं 100 के 200 रुपए ~~

100 रुपए के स्टाम्प की कीमत 150 वसूल रहे हैं वेंडर-तहसीलदार की नाक के नीचे अवैध व्यापार संचालित~~

झाबुआ। संजय जैन।

नगर के तहसील कार्यालय के प्रांगण में स्टाम्प विक्रेताओं की मनमानी के चलते उपभोक्ता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि कि यहां पर 100 रुपए का स्टाम्प 150 में और यदि ऑनलाइन निकलवाया तो 200 रुपए में स्टाम्प विक्रेताओं के द्वारा बेचा जा रहा है। आम उपभोक्ता जिसको नोटरी,शपथ पत्र आदि बनवाने के लिए जब स्टाम्प खरीदने जाता है तो विक्रेताओं की मनमानी का शिकार होकर अपनी जेब से ज्यादा पैसे देकर आना पड़ते हैं। जानकारी देते हुए ग्रामीण रघु, मनहर आदि ने बताया कि हम स्टाम्प विक्रेताओं के पास स्टाम्प खरीदने गए तो कुछ विक्रेताओं ने हमें 100 रुपए के स्टाम्प की कीमत 150 रुपए बताई। प्रिंटेड स्टाम्प मजबूरी में हमें 150 रुपए के मान से खरीदने पड़े।
* तहसीलदार की नाक के नीचे अवैध व्यापार संचालित
यहां तहसील प्रांगण में स्टाम्प विक्रेताओं के द्वारा तहसीलदार की नाक के नीचे प्रतिदिन उपभोक्ता की जेब से लूट खसोट की जा रही है और प्रशासन उन विक्रेताओं के सामने मूक दर्शक बना हुआ है। इसके बाद भी इन अवैध रुप से ज्यादा पैसे वसूलने वाले स्टाम्प वेंडरों पर कार्रवाई करने के बजाय उनको संरक्षण दिया जा रहा है।
* ऑनलाइन स्टाम्प 100 का स्टाम्प बेचा जा रहा है 200 रुपए में
नगर के स्टाम्प वेंडरों द्वारा ऑनलाइन स्टाम्प प्रिंट कर दिए जाने वाले स्टाम्प को बेचने के एवज में 100 रुपए के स्टाम्प को 200 रुपए में बेचा जा रहा है और कारण बताया जाता है कि पहले जो स्टॉम्प निकाला गया था वह केंसिल हो गया है और अब तुम्हे फिर से 100 रुपए देकर नया स्टाम्प निकलवाना पड़ेगा। जो स्टाम्प रद्द हो गया। उसका भुगतान दुकानदार वापिस नहीं करता है और उपभोक्ता का 100 रुपए के स्टाम्प के लिए 200 रुपए दुकानदार को देना पड़ते हैं। तब कहीं जाकर उसे 100 रुपए का स्टाम्प मिल पाता है और जो दुकानदार प्रिंटेड स्टाम्प बेचता हैं वह खुले आम ही 100 रुपए का स्टाम्प 150 रुपए के हिसाब से ही बेच रहे हैं।
* -कार्रवाई की जाएगी
आपके द्वारा मामला मेरे संज्ञान में आया है,मैं सभी विक्रेताओं के लाइसेंस संबंधी दस्तावेज जांच करुंगा और स्टाम्प पर अंकित कीमत से अधिक में जो भी विक्रेता स्टाम्प बेच रहा है उस पर कार्रवाई की जाएगी।
.........शक्ति सिंह चौहान-तहसीलदार

Share To:

Post A Comment: