*बड़वाह~~जर्जर पूल व दुर्घटनाओ से त्रस्त होकर युवा आगे आये किया विरोध प्रदर्शन*~~

बड़वाह : इंदौर इक्छापुर मार्ग पर बढ़ते यातायात ओर भयावह दुर्घटनाओं  से मुक्ति के लिए एक छोटा सा प्रयास नगर के युवाओं के ग्रुप मुक्ति फाउंडेशन ऑफ यूथ ने आज मोरटक्का स्थित नर्मदा पूल पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर पूल को बचाने की मांग की । ग्रुप के सदस्य विशाल सन्नी ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन होने वाली घटनाओ को अगर रोकना है तो समस्या में मूल में जाकर कुछ कारगर उपाय करने होंगे इस समस्या का मूल कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों का बढ़ता दबाव है । अगर पूल की जर्जर ओर उम्र को देखते हुए इस पर से यदि भारी वाहनों का निकलना बंद हो जाये तो पूल के साथ ही दुर्घटनाओ से मरने वालों को भी बचाया जा सकता है । अन्य सदस्य राजू राठौर ओर मेहुल पाटीदार ने आगे बताते हुए कहा कि पूल 60 वर्ष पुराना है इस पर से रोजाना 12 से 15 हजार वाहन गुजरते है जब यह पूल बना तक तब इस पर से मात्र 9 टन के भार वाले वाहनों को परमिशन थी लेकिन पुराना होने के बाद आज भी इस पर से 30-40 टन के भारी वाहन गुजरते है जिससे कभी कोई बड़ी जनहानि हो सकती है । इस प्रदर्शन में मयंक श्रीवास्तव, कुणाल तिवारी, वीनस सिटोले, विष्णु कोचले, यश राठौर, सात्विक, यथार्थ, शहजाद, मनोज, अक्षय दुबे, सिमरप्रित, परमजीत, पवन आदि उपस्थित थे ।

Share To:

Post A Comment: