बदनावर~~ग्राम पंचायत दोतरिया के मजरे खकरोड में मंगलवार रात को 14 साल की नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म~~

दुष्कर्म में दो बेटों के साथ उसका पिता भी शामिल~

बदनावर। (विश्वाससिंह पंवार)

ग्राम पंचायत दोतरिया के मजरे खकरोड में मंगलवार रात को 14 साल की नाबालिग का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
आरोपियों में बाप-बेटे शामिल है पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात में जब नाबालिग के माता-पिता चौकीदारी करने बाहर गए थे तभी रात में करीब 11:00 बजे आरोपी मोहित पिता शंभू लाल उसका भाई रोहित व पिता शंभू लाल निवासी खकरोड आए और रोहित ने दरवाजा खटखटाकर आवाज़ लगाई जब लड़की ने दरवाजा खोला तो आरोपी रोहित बोला कि मुझे पानी पिला दे पानी का लोटा भर कर लड़की आई और दरवाजा खोल कर देने लगी तो रोहित ने हाथ पकड़कर उसे बाहर खींच लिया और कहा कि मेरे हाथ में तलवार है चिल्लाई तो जान से मार देंगे इस पर वह डर के मारे सहायता के लिए चिल्ला नहीं सकी और कहा कि मोटरसाइकिल पर बैठ जा और गाड़ी के बीच में बिठा लिया तथा रोहित गाड़ी चलाने लगा जबकि मोहित वहीं रुक गया दोनों लड़की को खेत में ले गए थोड़ी देर में मोहित भी आ गया तब रोहित व शम्भू दूर चले गए और मोहित ने दुष्कर्म किया।
लड़की बेहोश हो गई।
फिर पता नहीं की तीनों कब चले गए। बाद में लड़की के मामा ओर अन्य लोग आए तब उसे होश आया।
पूरी घटना बताने के बाद रात में ही घर लाए माता-पिता के आने पर उन्हें घटना बताई और बदनावर थाने पर आकर पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लड़की का मेडिकल भी कराया।

Share To:

Post A Comment: