बड़वानी~~जनसुनवाई में शिकायत पर मॉ को दिलवाया गया नाबालिक पुत्री का अधिकार~~

बड़वानी /मंगलवार को कलेक्टर श्री तेजस्वी  एस नायक की जनसुनवाई में दिये गये आवेदन के आधार पर एसडीएम पानसेमल ने नाबालिंग पुत्री का अधिकार आवेदिका मॉ को सौपा है। अब यह 6 वर्षीय नाबालिक बालिका अपने मॉ के संरक्षण में रहेगी ।
मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में बाकानेर ( धार ) निवासी श्रीमती रीता जायसवाल ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री को उनका पति अरूण जायसवाल अपने पास झाकर में रखे हुये है। और उन्हें उनकी पुत्री से नही मिलने व रखने दिया जा रहा है। अतः उनकी नाबालिक पुत्री का अधिकार उन्हें दिलवाया जाये । जिससे वे अपनी पुत्री का बेहतर लालन-पालन कर सके ।
इस आवेदन के आधार पर एस डीएम पानसेमल ने अपने न्यायालय में बुधवार को संबंधित दोनो पक्षो को  बुलाकर उनके कथन सुने और निर्णय दिया कि नाबालिक पुत्री के भविष्य को देखते हुये उसका अधिकार माता को सौपा जाता है।

Share To:

Post A Comment: