झाबुआ~~25 से रोहिणी,मौसम विशेषज्ञों ने जताई नौतपा में बारिश की संभावना-मंगल और केतु के संयोग से खूब तपेगी रोहिणी~~

झाबुआ। संजय जैन~~

मई की शुरुआत के साथ ही सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। भीषण गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। 25 मई से रोहिणी की शुरुआत होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि मंगल और केतु का संयोग इस बार रोहिणी में प्राकृतिक आपदाओं की स्थितियां बनाएगा। इस बीच भीषण गर्मी के अलावा बारिश के योग हैं। यानी रोहिणी गलेगी। मौसम विशेषज्ञ भी नौतपा के दौरान बारिश की संभावनाएं जता रहे हैं। 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसी के साथ रोहिणी की शुरुआत होगी। 8 जून को रोहिणी समाप्त होगी।
-पिछले तीन सालों में ऐसी रही रोहिणी
* 2017-25 मई से रोहिणी की शुरुआत हुई। तीसरे दिन बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई थी। रोहिणी के दौरान औसत तापमान 40 से 42 डिग्री रहा।
* 2016-25 मई से 7 जून तक रोहिणी रही। इस दौरान तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था।
* 2015-25 मई से रोहिणी शुरू हुई लेकिन बारिश एक जून को हुई। भीषण गर्मी के साथ उमस बनी रही। रोहिणी की अवधि में औसत तापमान 41 से 43 डिग्री बना रहा।
प्राकृतिक आपदाओं की संभावना रू शर्मा
पंडित लक्ष्मीवल्लभ शुक्ल का कहना है कि1 मई से मंगल और केतु का संयोग बना है। इन दोनों के साथ होने से प्राकृतिक आपदाओं की स्थितियां बनती हैं,जिससे भीषण गर्मी,आंधी-तूफान के साथ तेज हवा,आगजनी,दुर्घटनाएं व राजनीतिक उथल-पुथल की स्थितियां रहेगी।
* तापमान बढऩे के साथ बारिश की स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया मई-जून के बीच भी राजस्थान से गर्म हवा आती है। इसलिए तापमान बढ़ जाता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 27.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share To:

Post A Comment: