धामनोद~~खादी ग्रामोद्योग से कई लाभ~~

मनीष छाबड़ा धामनोद~~

धामनोद ~~खादी  ग्रामोद्योग  शासन की एक ऐसी इकाई है जो कई रोजगरोन्मुक्खी कार्यक्रम संचालित करता है इसका लाभ उठाकर महिलाये और पुरुष स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते है आजकल इसके आवेदन भी ऑनलाइन ही भरे जाते है ताकि आवेदक को इधर उधर परेशान न होना पड़े ये उदगार  म. प्र. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड धार के प्रबंधक के. एल.यादव ने कौशल उन्नयन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल द्वारा संस्था समर्पण फ़ॉर हेल्थ एजुकेशन एंड एनवायरनमेंट युवक मंडल समिति  के सहयोग से नगर के मुक्तानंद परिसर में निःशुल्क सिलाई एवं रेडीमेड गारमेंट्स प्रशिक्षण शिविर के उदघाटन के अवसर पर कहे। इस अवसर पर उन्होने खादी ग्रामोद्योग द्वारा  चलाई जा रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी और बताया कि शासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध होने पर छोटी जगहों पर भी प्रशिक्षण आयोजित करने की स्वकृती दी जाती है ईसी कड़ी में यहाँ भी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस मौके पर उपस्तिथ नप अध्य्क्ष दिनेश शर्मा ने फीता काटकर सिलाई मशीनों का शुभारंभ किया उन्होने संस्था को बधाई देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का सही क्रिर्यान्वयन कर सभी को लाभ पहचाना प्रशंसनीय  कार्य है उन्होने भी हर संभव मदद का कहा। संस्था के सचिव सुनील मिश्रा ने योजना की जानकारी देते  हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में 25 महिला पुरुष को सिलाई रेडीमेड गारमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षार्थियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही सिलाई के साथ कंप्यूटर सॉफ्ट स्किल बैंकिंग एवं व्यवसाय से जुड़ी अन्य बातों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष  पिंटू सिलाका ने भी संबोधित किया। आभार मनीष छाबड़ा ने माना।इस अवसर पर प्रकाश राठौड़  सीमा मिश्रा नीतू छाबड़ा किरण राठौड़ सहित कई महिला एवं पुरुष उपस्तिथ थे।
फ़ोटो - सिलाई मशीने देखते

Share To:

Post A Comment: