धार /धरमपुरी में धड़ल्ले से हो रही,अवैध शराब की बिक्री जिम्मेदार मौन~~
शरद पंडित धरमपुरी~~
धरमपुरी।कहां तो नगर धरमपुरी को पवित्र नगरी का दर्जा दिलाने सुर मुखर था,,किन्तु वर्तमान में नगर के नाम की अस्मिता से ही खिलवाड़ किया जा रहा है,गर्मी के मौसम में जितना पानी उपलब्ध नही,,उससे कही ज्यादा शराब उपलब्ध है,,आलम यह है की जिम्मेदारों के नाक के नीचे ही अवैध शराब का गोरखधंधा बदस्तूर जारी है,,जबकी नर्मदा के क्षेत्रों में शराब को शासन ने प्रतिबंधित कर रखा है,और यहाँ से शराब की दुकान भी अन्यत्र कर दी गई,किन्तु शराब के ठेकेदारों ने प्रशासन के नुमाइंदों से मिलीभगत कर,इस पवित्र नगरी को कलंकित करने का कार्य किया है,,जिससे शासन के नियमो को ताक में रख नगर के गली कूंचों तक अवैध शराब का कारोबार बे रोकटोक चल रहा है,,जिम्मेदार आसपास से कोई थोड़ी मात्रा में शराब पकड़कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर लेते है,,जबकी नगर के किसी स्थान पर ठेकेदार द्वारा अवैध शराब की गाड़ी भेजी जाती है,,जिसमे नगर के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों में शराब सप्लाय की जाती है,,।कुछ माह पूर्व ही काँग्रेस पार्टी के नेताओ द्वारा इस मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जिससे थोड़े समय तक तो शराब का धंधा बंद था,,किन्तु अब पुनः खुले रूप से शराब के धंधे ने अपने पैर पसार लिये,, समझ से परे है की इस प्रकार अवैध शराब की खुली बिक्री पर शासन प्रशासन मौन क्यो है,,,,?शासन,प्रशासन की यह नीति क्या उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान अंकित नही करती,,क्या जनता इनसे यह उम्मीद करे की,,धर्म की इस नगरी को शराब के अवैध धंधे से मुक्ति दिलाकर इस नगर के नाम की अस्मिता को अक्षुण्ण रखेगे,,,।
शरद पंडित विचार न्यूज़ पोर्टल धरमपुरी।
नगर के किस स्थान पर आती है,,शराब की गाड़ी,,नगर में कहां कहां होती है,,शराब सप्लाय,,जल्द ही पढे,,।
विचार न्यूज़ पोर्टल पर।

Post A Comment: