धामनोद ~~आयुष डॉक्टरों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा~~
मनीष छाबड़ा धामनोद~~
धामनोद ~~सांसद सावित्री ठाकुर के निवास पर कल धार जिले के आयुष डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में जिले भर के आयुष डॉक्टरों ने ज्ञापन दिया और अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।ज्ञापन में प्रमुख रूप से बताया गया कि भारत के 10 राज्यो में आयुष डॉ को एलोपैथिक चिकित्सा करने की अनुमति दे दी गई है आयुष डॉ तुलनात्मक रूप से एम बी बी एस के समकक्ष ही चिकित्सा पाठ्यक्रम का अध्धयन कर अपनी डिग्री प्राप्त करता है और सरकार के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियक्त आयुष चिकित्सक मरीजो का एलोपथिक पद्धति से ही इलाज करते है ज्ञापन में कहा कि हमारा जिला आदिवासी बहुल होने के साथ गरीब भी ज्यादा है आयुष डॉ ग्रामीण क्षेत्र में कम पैसों में समय पर इलाज कर गरीब जनता को रोग मुक्त करते है सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश के मुखिया तक आप सभी की बात जरूर पहुँचाऊंगी ताकि आने वाले समय मे ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने में आप लोगो को कोई परेशानी न हो। ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से डॉ राकेश वर्मा डॉ अतुल वडनेरे (कुक्षी) डॉ आशीष वैध डॉ कोठारी (राजगढ़) डॉ अतुल राठौड़( धार) डॉ बालाराम गुप्ता( इंदौर) डॉ कुंदन बघेल डॉ सलूजा (मनावर) डॉ विनय जैन ,डॉ रोशन जैन,डॉ प्रशील शुक्ला (धामनोद) डॉ मोहन मुवेल डॉ जे पी कोठारी सहित कई डॉ उपस्थित थे। सभी आयुष डॉक्टरों ने आभार माना।
सलग्न फ़ोटो -सांसद को ज्ञापन देते

Post A Comment: