धामनोद~~किसानों से बोझा कर वसूलने के खिलाफ दिया ज्ञापन~~

धामनोद (मनीष छाबड़ा)

धामनोद कृषि उपज मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों से नगर परिषद 25 रु. प्रति वाहन बोझा कर वसूला जा रहा है जिसका विरोध कई दिनों से किया जा रहा है पहले भी किसान संघ ने इस संबंध में आवेदन दिया था कल नगर परिषद अध्यक्ष को बुलाकर एक बार फिर अपनी समस्या बताकर ज्ञापन दिया और कहा कि अगर अब सुनवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि धामनोद मंडी बड़ी होने से यहां प्रतिदिन  150 से 200 वाहनों की आवक होती है किसानों ने बताया अनाज पैदा करने वाले किसानों से मंडी पहुंचने पर टैक्स वसूला जाता है जबकि इन दिनों भाव कम मिलने से किसान पहले ही परेशान हैं ऊपर से धामनोद नगर पंचायत के ठेकेदार किसानों से बोझाकर  वसूलते हैं और कई बार दादागिरी भी करते हैं भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने बताया कि इसकी सूचना मंडी में देने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है एक तरफ राज्य सरकार किसानों के लिए भावंतर सहित कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है वही धामनोद नगर पंचायत किसानों से ही कर के नाम पर राशि वसूल रही है जो कि गलत है जवाबदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि किसानों के बताए नियम अनुसार बोझाकर किसानों से वसूली नहीं  की जा सकती इस बात को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश शर्मा को मंडी में बुलाया यहां पर मुख्य पंचायत अधिकारी  धामनोद के नाम ज्ञापन दिनेश शर्मा को सौंपा और मांग करी की इस कर को संपूर्ण रूप से हटाया जाए अन्यथा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।ज्ञापन की कॉपी तहसिलदार को भी सौंपी गई है।इस अवसर पर किसान संघ के पदाधिकारी सहित  मंडी अध्य्क्ष डॉ कृष्णचंद पाटीदार  जनपद उपाध्यक्ष महादेव पाटीदार भी मौजूद थे।
इनका कहना है ---  किसानों ने ज्ञापन दे कर अपनी समस्या बताई है चुकी ठेका हो चुका है उसके बावजूद भी सीएमओ  से चर्चा कर बताऊंगा किसानों के हित में सदैव प्रयासरत रहूंगा ।
दिनेश शर्मा --अध्यक्ष नगर परिषद धामनोद

पूर्व में भी जब इस संबंध में नगर परिषद में आवेदन ज्ञापन दे दिया था तो नगर परिषद ने उस का ठेका क्यों किया या उसमें किसानों को छूट का प्रावधान क्यों नहीं किया ये गलत है।
वल्लभ पाटीदार --पूर्व तहसील अध्यक्ष

यदि सुनवाई नहीं हुई तो 1 मई के बाद भारतीय किसान संघ बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी जवाबदारी शासन की होगी ।किसान इस कर से मुक्ति चाहते है।
राधेश्याम चौहान -अध्यक्ष भाकिसं  तहसील धरमपुरी

Share To:

Post A Comment: