धामनोद~~सांसद मिली मुख्यमंत्री से ...
जिले के लिए कई मांगे रखी~~

धामनोद (मनीष छाबड़ा)

धार महू लोकसभा सांसद एवं किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सावित्री ठाकुर  अपने लोकसभा क्षेत्र के  प्रतिनिधिमंडल जिसमे मांडव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  जयराम गावर  धरमपुरी मंडल अध्यक्ष सुभाष चक्कीवाला गंधवानी विधानसभा से सांसद प्रतिनिधि सदाशिव बर्फा गंधवानी सरपंच मांगीलाल अजनारे जिला युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी ऋषभ पाटनी आदि शामिल थे के साथ भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंग से मिली और उनसे अपने लोकसभा क्षेत्रों के लिए कई  चीजों की मांग रखी और समस्याओं से अवगत कराया। कई बातों की सीएम ने तुरंत स्वकृति भी दी।  मांगो में  ग्राम पंचायत गंधवानी की पेयजल समस्या को देखते हुए  मान नदी डेम से पाइप लाइन गंधवानी तक लाना जिसमें मुख्यमंत्री  ने तुरंत स्वीकृति प्रदान करने का भरोसा दिया। पर्यटक नगरी मांडव के सौंदर्यीकरण और उसके विकास और पेयजल समस्या को देखते हुए नर्मदा से मांडव तक पाइप लाइन साथ ही जगह-जगह पेयजल हेतु टंकी  जिससे क्षेत्र से गुजरने वाले नर्मदा परिक्रमा वासियों को को भी पेयजल उपलब्ध हो सके पर भी चर्चा हुई धामनोद नगर के लिए दहिवर  मार्ग का हाउसिंग बोर्ड तक सीमेंटीकरण और पुलिया  वार्ड नंबर 15 मीठा कॉलोनी की नाली और सीमेंट कंक्रीट  की समस्या से भी अवगत कराया। सहकारिता के माध्यम से हम ग्रामीण क्षेत्र को  किस तरह रोजगार उपलब्ध करवाएं पर चर्चा की।सांसद महोदय ने धार जिले के लिए दो कार्यक्रम गंधवानी विधानसभा में महिला सम्मेलन करवाने के लिए सरदारपुर विधानसभा में असंगठित मजदूर सम्मेलन के लिए भी सीएम से चर्चा करी जिस पर  मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम में आने के लिए  स्वीकृति प्रदान की  उक्त दोनों कार्यक्रमों की तारीख की घोषणा जल्दी की जाएगी।इस अवसर पर उन्हें एक स्मृति चिन्ह भी सौजन्य रूप से भेट किया।
इस संबंध में  चर्चा करते हुए सांसद सावित्री ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से काफी सहयोग और समर्थन मिला है क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद का कहा है उंन्होने मुलाकात पर संतोष भी जताया।

Share To:

Post A Comment: