बुरहानपुर~~आसिफा एवं उन्नाव मामले में सामाजिक संगठन, स्कूली छात्राएं, एवं पत्रकारों ने संयुक्त रुप से एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।~~
बुरहानपुर (मेहलका अंसारी)
आसिफा एवं उन्नाव मामले को लेकर जिले के अनेक सामाजिक संगठनों , पत्रकार संगठन, एवं उर्दू स्कूली छात्राओं, ने संयुक्त रूप से एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन, इकरा एजुकेशनल एंड कल्चरल, लायनेस क्लब, जन जागृति संस्था, हरीरपुरा उर्दू स्कूल की छात्राएं, बुरहानपुर की आवाज वाट्सएप ग्रुप, और लॉ स्टूडेंट विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त आयोजन पत्रकार उमेश जंगाले के द्वारा किया गया था, जिसमें लायनेस रीजनल कोआरडिनेटर सरोज ठाकुर, लायनेस सचिव शहनाज़ अंसारी एवं सीनियर सामाजिक कार्यकर्ता रजनी गट्टानी ने विशेष रूप से शिरकत करके नेतृत्व प्रदान किया । उक्त दोनों मामले के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ ही दुष्कर्म कानून को सख्त बनाने की मांग की गयी है। समाजसेवी नमन सलूजा ने कहा कि इन दोनों घटनाओं से मानवता कलंकित हुई है। इस घटना से विश्व की सभी महिलाओं में डर का माहौल पैदा हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से दोनों पीड़ित बच्चियों के घर वालों को संरक्षण प्रदान करने व आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। जिसमें स्कूली छात्राएं, पत्रकार, सामाजिक संगठन एवं आदि लोग बड़ी संख्या में शामिल थे। ज्ञापन सौंपने आए सभी लोगों का समाजसेवी उमेश जंगाले ने आभार व्यक्त किया।

Post A Comment: