झाबुआ~~9 से 12वीं तक हेल्थ व फिजिकल एजुकेशन अनिवार्य~~

सर्कुलर हो चुका है जारी,हाई स्कूल की दोनों कक्षाओं का सिलेबस भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध~~

झाबुआ। संजय जैन~~

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन प्रोग्राम को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए अनिवार्य कर दिया है। शुरू हुए नए सत्र 2018-19 से मेनस्ट्रीम विषयों की तरह ही इस विषय को भी पढ़ाया जाएगा। इसका सिलेबस भी सीबीएसई द्वारा तैयार किया जाएगा।
ऑप्शनल से हटकर अब अनिवार्य
बोर्ड की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा इन विषयों की कक्षाएं रेगुलर चलेंगी। ऐसा नहीं है कि इसकी शुरुआत पहली बार ही की जा रही है,पहले फिजिकल एजुकेशन कक्षाएं ऑप्शनल होती थीं, लेकिन नए सत्र से 9वीं से 12वीं के छात्रों को इन विषयों की कक्षाएं लेनी होगी। यानी यह ऑप्शनल से हटकर अब अनिवार्य हो गया है। कक्षा 9वीं और 10वीं का सिलेबस भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। हायर सेकंडरी को लेकर यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जो सिलेबस ऑप्शनल में चल रहा था, वही लागू रहेगा या फिर नया आएगा।
विद्यार्थियों को लाभ
जिले के सीबीएसई स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब हेल्थ और फिजिकल एजुकेशन विषय भी अनिवार्य रूप से पढऩा ही होगा। इससे इन सभी को यह लाभ होगा कि न सिर्फ  इनको अपना कॅरिअर चुनने के लिए दो नए फील्ड मिल जाएंगे,बल्कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति और भी ज्यादा जागरूक बनेंगे।
सीबीएसई ने स्कूलों को दिए निर्देश
बोर्ड की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सीबीएसई के सभी स्कूलों में इन विषयों को इसी सेशन से पढ़ाना अनिवार्य होगा, इसलिए स्कूल इन विषयों के हिसाब से अपना टाइम टेबल बनाए। सीबीएससी ने कहा कि स्कूल में हमेशा एक पीरियड फिजिकल एजुकेशन और हेल्थ का शामिल करना जरूरी है।

Share To:

Post A Comment: