बदनावर~~10 लाख की पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत~~

पुलिया के नाम पर बना दी रपट~~

बदनावर। (विश्वाससिंह पंवार)

चाणक्यपुरी से माथुर कॉलोनी को जोड़ने के लिए बनाई गई पुलिया सांसद निधि से 10 लाख रुपए में बनाई गई थी।
जो कि पुलिया के नाम पर नदी से सटाकर रपट बना दी।
अब यह रपट कॉलोनीवासियो सहित वहाँ से गुजरने वाले लोगो के लिए मुसीबत बन गई है।
इस रपट से गुजरने वाले लोगो ने बताया कि यह रपट बलवंती नदी से सटकर बनाई गई है। वही नदी में ही आसपास की कॉलोनियो के ड्रैनेज का पानी छोड़ रखा है जिसकारण यह गंदा पानी इस रपट पर आ जाता है जिससे रपट पर फिसलन होती है।
फिसलन के कारण अब तक कई वाहन चालक यहाँ दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
इस रपट के आसपास सुरक्षा के लिहाज़ से रेलिंग भी नही लगाई गई है।
बिना रेलिंग की रपट होने के कारण वाहन चालक कई बार बलवंती नदी में गिरते गिरते बचे है।

Share To:

Post A Comment: