बड़वानी~बड़वानी में उमड़ा हिंदू समाज, बांग्लादेशी हिंसा और प्रशासनिक अनदेखी पर जताया तीव्र आक्रोश~~
बड़वानी :- हिंदू जागरण मंच और जागृत हिंदू मंच के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय श्रीराम चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार बड़वानी, श्री भावसार को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
*बांग्लादेश में हिंदुओं की भयावह स्थिति पर चर्चा:*
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओंस्मिता अत्रे, उषा वासनिया, अंजना पटेल, विक्रम चौहान, विजय यादव, दीपक जेमन, आशीष मेहरा, शरद पटेल और कुमारी आरवी भावसार ने बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रही सुनियोजित हिंसा का विस्तृत ब्यौरा दिया। वक्ताओं ने बताया कि वहां ईशनिंदा के झूठे आरोपों में हिंदू युवकों की सरेआम हत्या की जा रही है। हालिया घटनाओं में मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या और मंदिरों को अपवित्र करने जैसी घटनाओं ने हिंदू समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वहां की अंतरिम सरकार इन कट्टरपंथियों पर लगाम कसने में पूरी तरह विफल रही है।
भारत मे असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले में बढ़ती जनसांख्यिकीय असंतुलन और षडयंत्रों के प्रति समाज को सतर्क किया। हलाल इकोनॉमी के माध्यम से हो रहे धन के उपयोग पर सवाल उठाए।
इसके साथ ही बड़वानी जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य स्थानों में मस्जिदों से 5 समय तीव्र ध्वनि में अजान और खुले में मांस-मछली के विक्रय पर प्रशासन की चुप्पी को शासन के आदेशों की अवहेलना बताया। कार्यक्रम का संचालन
राजेश राठौड़ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारी जनसमूह के साथ तहसीलदार श्री भावसार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा हेतु हस्तक्षेप करे और राज्य शासन जिले में लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराए, इसके बाद बांगलादेश मुर्दाबाद, हिंदू एकता जिंदाबाद के नारों के साथ बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मो यूनुस का पुतला जलाया गया।
कार्यक्रम मे बालकृष्ण सोनगरा, राजू चौहान, शंकर कुशवाह, कुणाल भावसार, आशा कुमरावत, श्वेता भावसार, मोनू गोले, मोहन गोले, अमित उपाध्याय, भागीरथ कुशवाह, शर्मेंद्र केवट, कृष्णा गोले, सुषमा वाजपेयी, सोनू मेहता, हेमेंद्र कुमरावत, अजय कानूनगो, विकास धनगर, विजय कलोशिया, नितिन बद्रीलाल अग्रवाल सहित सैकड़ो हिन्दुजन उपस्थित रहे।

Post A Comment: