खेतिया~पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ 25 जून तक चलेगा विशेष अभियान*~~




 खेतिया ,,
23से25 जून 2024 तक पल्स पोलियों अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
  स्वास्थ्य केंद्र खेतिया पर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत नगर पंचायत परिषद खेतिया के अध्यक्ष दशरथ निकुम ने भारतमाता का पूजन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया में जन्मे नवजात शिशु को दो बूंद जिंदगी की पिला कर करते हुए सभी से अपील की की सभी अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाये।
पल्स पोलियो अभियान के तहत खेतिया शहर के व ग्रामीण क्षेत्रों में सुपरवाइजर व मैदानी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दर्शन जाधव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार पल्स पोलियों अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 0से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी जिसके लिए 51 दलों की सक्रिय किया है ग्रामीण क्षेत्रों में, 31 बूथ पर 3000बच्चों,,व शहरी क्षेत्र में 15 विभिन्न वार्डों में 19 बूथों पर 1500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है मप्र महारास्ट्र की सीमा पर बने केंद्र पर छोटे छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंदे पिलाई जा रही।पल्स पोलियों अभियान के शुभारंभ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश राजपूत,नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश नाहर रामचन्द्र सोनिस,पीताम्बर अप्पा चौधरी,सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खेतिया से राजेश नाहर
Share To:

Post A Comment: