*बडवानी~भगवान परशुराम जी के जन्मउत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा~~

सर्व ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का हुवा गठन~~


बडवानी ।जिला मुख्यालय पर सर्व ब्राह्मण समाज जिला बड़वानी की बैठक गुरुवार रात्रि 8 बजे श्रीगोड मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित की गई थी। सर्व प्रथम बालीपुर धाम आश्रम से पधारे आचार्य योगेश पांडे एवं उपस्थित ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा अष्टोत्तर पाठ का स्वर वाचन किया गया।योगेश पांडे के द्वारा बालीपुर धाम आश्रम द्वारा वर्ष भर में होने वाले आयोजनों की जानकारी दी।बैठक में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव 10 मई अक्षय तृतीया के दिन पारंपरिक रूप से मनाने हेतु सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।
उपस्थित समाज जनों द्वारा सर्वसहमति से सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर सेवा निवृत कार्य पालन यंत्री अनूप जोशी का मनोनयन किया।सचिव अरविंद शर्मा,उपाध्यक्ष योगेश सराफ, भरत रावल,दिलीप जोशी, दिनेश पुरोहित सह सचिव धर्मेंद्र शर्मा,कोषाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,सह कोषाध्यक्ष क्षितिज शर्मा,प्रचार मंत्री पत्रकार आदित्य शर्मा,दीपक जैमन को जिम्मेदारी सौंपी गई।


◆युवा संगठन के रूप में इन्हें दिए गए दायित्व◆👇💫

अध्यक्ष-अभिषेक जोशी बब्बू

उपाध्यक्ष- पत्रकार आदित्य शर्मा ओर दीपक पांडे,प्रीतेश रावत,हेमंत शुक्ला 

सचिव-विश्वास सराफ

सह सचिव-आनंद पराशर

कोषाध्यक्ष-मयूर शर्मा 

सह कोषाध्यक्ष-मयूर उपासनी आदि इन सभी सदस्यों को को मनोनीत किया गया।

◆समस्त आयोजन के मार्ग दर्शक मंडल में वरिष्ठ जन ये रहेंगे◆

सभी कार्यक्रम में सुभाष जोशी,शरद रावत,अशोक तिवारी हेमेंद्र शुक्ला,डा सुभाष चन्द्र रावत ,बिहारी शर्मा 
कैलाश उपाध्याय, मनीष पुरोहित भाईजी
राजू शर्मा ,एवम भरत पुरोहित को मार्ग दर्शक मंडल के रूप में नियुक्त किया गया है। 

◆कालिका माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी शोभायात्रा◆💫👇

समाज के पूर्व युवा अध्यक्ष दीपेश पांडे एवं समाज के वरिष्ठ पप्पू पुरोहित ने जानकारी देते हुवे बताया की 10 मई को भगवान श्री परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाने हेतु सभी महिला पुरुष ,बालक ,बालिका पारंपरिक तरीके से धोती कुर्ता या पजामा कुर्ता पहनकर ,महिलाएं लाल पीली साड़ी में शोभा यात्रा में शामिल होंगे।यात्रा कालिका माता मंदिर परिसर से दोपहर 4 बजे प्रारंभ होकर मोटी माता मंदिर से रणजीत चोक से रानीपूरा स्थिति श्री गोड मालवीय ब्राह्मण समाज धर्म शाला पहुंचकर महा आरती होगी। इसके बाद समाज जनों हेतु भोजन प्रसादी आयोजित की गई जायेगी।उक्त बैठक में सचिन पुरोहित बंटी, ओम शर्मा,राम सागर मिश्रा, राजू जोशी, सतीश जोशी, अभिषेक तिवारी, प्रदीप तिवारी,दिलीप शुक्ला, अनिल जोशी ,राजेंद्र जोशी आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्य मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: