बड़वानी ~निमाड़ का लोकपर्व गणगौर बांस की टोकरियों में गेहूं भरकर माता की बाड़ी पहुंची महिलाएं~~



बड़वानी।शहर सहित क्षेत्र में गुरुवार से निमाड़ के लोकपर्व गणगौर का आगाज हो गया। सुबह से ही महिलाएं बांस की टोकरियों में गेहूं भरकर माता की बाड़ी में पहुंचने लगीं। महिलाओं ने बाजार में बांस की टोकरियों की खरीदी की। साथ ही माता की चुनरी और मुखौटों की दुकानें भी सजी थी। वहीं, माता लाने वाले घरों में विशेष साफ-सफाई, रंगाई पुताई व तैयारियां की गई है।शहर के 4 स्थानों पर चैत्र एकादशी पर गुरुवार को माता की बाड़ी लगी। इस दौरान सुहागिन महिलाएं बांस की टोकरियों में गेहूं भरकर मंगलगीत गाते हुए बाड़ी में पहुंची। बाड़ी में सप्ताहभर तक ज्वारों का पूजन कर जल अर्पण किया जाएगा। शहर में यादव, कुशवाह, कहार, ब्राह्मण, नीमा, धनगर, सिर्वी आदि समाज के लगभग 200 घरों में माता के रथ लाए जाएंगे।इसी तरह पर्व पर ज्वार व मक्का की धानी व नारियल की खासी मात्रा में खपत होती है। गणगौर की तीज 11 अप्रैल को माता की बाड़ी खुलेंगी। श्रद्धालु माता रुपी ज्वारों को रथों में सवार कर ढोल-ताशों से घर-घर आगवानी करेंगे। वहीं 12 व 13 अप्रैल की शाम माता के रथों को झामरिया गार्डन लेकर पहुंचेंगे।
Share To:

Post A Comment: