बड़वानी /खेतिया~खरगोन लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़ रही राजनीतिक सरकार में सरगर्मियां~~

खेतिया से राजेश नाहर~~



खेतिया,,, लोकसभा चुनाव 2024 के चतुर्थ व अंतिम चरण में खरगोन लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है जिसकी अधिसूचना शीघ्र ही जारी होने जा रही है वहीं इस लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को भाजपा दोनों ने ही समय से पूर्व ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। दोनों ही दलों की राजनीतिक गतिविधियां अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी जहां एक और मौसम में गर्मी बढ़ने लगी है वहीं राजनीतिक वातावरण में भी अब गर्मी बढ़नी शुरू हो गई।
     भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसद रहे गजेंद्र सिंह पटेल पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने शासकीय नौकरी छोड़कर कांग्रेस में आए श्री पोरलाल खरते को अपना उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठक के निरंतर करती जा रही है कुछ दिनों पूर्व कृषि मंत्री कांग्रेस विधायक सचिन यादव के नेतृत्व में खेतिया शहर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया वहीं आज कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते, पूर्व विधायक चंद्रभागा किराड़े, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नानेश चौधरी,प्रभारी मुकेश अग्रवाल, व वरिष्ठ नेताओं के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेतिया के अध्यक्ष दिनेश सोनीस कि अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ खेतिया शहर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र मेलन, निसरपुर ,भड़गोंन, मोरतलाई, टेमली आमजीरी मल्फा, भातकी बांद्रायबड़,राखी का जनसंपर्क कर रहे हैं जनसंपर्क के दौरान ढोल ताशे से उनका स्वागत किया जा रहा है वही वह लोगों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे।

  भारतीय जनता पार्टी खेतिया मंडल अध्यक्ष कमलेश राजपूत की अगवाई में विधायक श्याम बर्,डे जिला भाजपा अध्यक्ष कमल इंग्ले, विधानसभा प्रभारी सचिन चौहान ,प्रदीप निकुम,लोकेश शुक्ला,अनूप मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रत्येक बूथ पर विजय का लक्ष्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ हर बार के परिणाम में 370 अधिक मत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी के विजय श्री का रास्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन किया इस दौरान भाजपा मंडल के वरिष्ठ नेताओं के साथ-सा द प्रत्येक बूथ से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे, भाजपा की विजय ,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ
 बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन खेतिया शहर के गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा की विजय के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया भाजपा की यह एक बड़ी बैठक आज संपन्न हुई जिससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया जैसे-जैसे चुनावी रंग चढ़ेगा वैसे-वैसे बढ़ती गर्मी के साथ राजनीतिक पारा भी गर्म होने लगेगा।

 

Share To:

Post A Comment: