बड़वानी~पति ने भी लगाई गुहार 6 माह के बेटे और पत्नी को बुलाकर~~

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने कराया समझौता~~




बड़वानी /पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन व निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिनेश कुशवाह के सहयोग से जिला स्तरीय पुलिस परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े परिवारों को मिलने का कार्य किया जा रहा है। होलगाव निवासी जितेन्द्र (काल्पनिक नाम) ने भी आवेदन देकर बताया हमारी शादी 3 वर्ष पूर्व संयुक्त परिवार में हुई थी ।
 जितेन्द्र उसकी पत्नी मीता ( काल्पनिक नाम) के बीच विवाह के कुछ समय बाद ही विवाद होने लगा। हमारा 6 माह का बेटा है जिसके दिल में छेद है। उसका ऑपरेशन भी हुआ है।हमारा झगड़ा छोटी- छोटी बातों से होने से पत्नि मायके चली गई है। आवेदन पर दोनो पक्षो की काउंसलिंग कर समझाइश दी गई कि पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे की बात माननी चाहिए, ना कि हमेशा अपनी बात पर अड़े रहना चाहिए । हम आप दोनो को समझाइश देकर मनमुटाव दुर करना चाहते है।समझौता किसी भी बात का अंत करने के लिए होता है लड़ाई झगड़ा भूल कर शांतिपूर्वक रहे ।पति ने बताया 
शादी के कुछ दिन बाद ही पति -पत्नी में विवाद शुरू हुआ । पर इसने थाने मे रिपोर्ट नही लिखवाना थी।इस पर काउंसलर अनिता चोयल ने बताया पारिवारिक वातावरण मे हम बैठकर बात कर रहे । यह पुलिस परिवार परामर्श केंद्र है थाना नही।पति पत्नी विवाद से आपके 6 माह के बच्चे पर क्या प्रभाव पडेगा। आप दोनो झगडने की बजाय उसके स्वास्थ्य पर ध्यान दिजिए। दोनो पक्षो को समझाया की विवाद की जड़ पति का शराब पीना, अपशब्द, गालीया देना है।
परिवार परामर्श केंद्र में ज्यादातर मामले शराब पीकर झगड़ा करने के आते है। दोनों पक्षों को समझाया गया तब पत्नी ने स्वीकार किया कि वह पति के साथ जाएगी अच्छे से दोनों पति-पत्नी रहेंगे ।पति ने भी कहा की पत्नी की हर बात मानेगा । 6 माह के बच्चे का भी पूरा ध्यान रखेगा। दोनों पक्ष खुशी-खुशी साथ में गए ।इस अवसर पर,पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर श्रीमती अनीता चोयल, प्रधान आरक्षक आशा डुडवे,आरक्षक गीता कनेश उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: