बड़वानी /मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे और सिविल सर्जन जिला अस्पताल बड़वानी डॉ अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय जिला अस्पताल में आयोजित नेत्र शिविर में 138 नेत्र मरीज धार, खरगोन, बड़वानी जिले से आए।
लायन हरीश शर्मा ने बताया कि नेत्र मरीजों का परिक्षण चोइथराम अस्पताल की डॉ अफरीन खान और ज़िला चिकित्सालय के अनिल राठौड़, रविन्द्र टेकाम सिस्टर खुशबू मुकाती तथा लेब टेक्नीशियन भावसार ने किया ।
लायन महेश जोशी ने बताया कि इस निःशुल्क नेत्र शिविर में 39 मरीज़ मोतियाबिंद के और 3 मरीज़ कांचबिंद (ग्लायकोमा) के पाए गए जिन्हें ऑपरेशन हेतु इंदौर बस द्वारा भेजा गया है। जान्हा इन मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण किया जावेगा।
लायन देवेंद्रपाल सिंह भाटिया ने बताया कि सभी मरीजों को लायंस क्लब द्वारा भोजन कराया गया। मरीजों को दवाई, चश्में, चाय नाश्ता, भोजन आदि भी निःशुल्क दिए जाएंगे। अगला नेत्र शिविर दिनांक 20 मार्च को लगाया जायेगा।



Post A Comment: