बड़वानी~राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती में जिले को मिले पदक, खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एस पी ने दी बधाई~~




बड़वानी /राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता भोपाल में अयोजित की गई। जिसमें बड़वानी जिले के 8 सदस्य दल ने अंतरराष्ट्रीय पंजा कुश्ती पहलवान मनोज पटेल के प्रतिनिधित्व में भाग लिया। जिसमें 5 खिलाडियों ने विभिन्न वजन वर्ग में अपना उच्च प्रदर्शन करते हुए बड़वानी जिले के लिये पदक प्राप्त किये। जिसमें मनोज पटेल रजत पदक, सुनीता काग स्वर्ण पदक, दीपिका खन्ना रजत पदक, सतीश ड़ावर रजत पदक व रजत सोलंकी कास्य पदक रहे। यह चयनित खिलाड़ी रास्ट्रीय पंजा कुस्ती प्रतियोगिता नागपुर (महाराष्ट्र) मे भाग लेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद ने हर्ष जताया खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।
Share To:

Post A Comment: