बडवानी~पाटी पुलिस द्वारा सुजुकी एक्सप्रो कार से 96 लीटर बीयर शराब,10 लीटर जहरीली स्पिट शराब जब्त आरोपी को किया गिरफ्तार~~


थाना पाटी जिला बडवानी

अपराध क्रमांक 41/2023 धारा 34(2)49ए आबकारी एक्ट 

*नाम गिरफ्तार आरोपी-* योगेश ठाकुर पिता शिवाजी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम सांप खडकी

 *जप्त मश्रूका* 
96 लीटर बीयर शराब,10 लीटर जहरीली स्पिट शराब एक मारुति सुजुकी एक्सप्रो कार, एक ओप्पो कंपनी मोबाइल फोन कुल जप्त मश्रूका 5,361,20 रुपये  

*अपराधिक रेकार्ड* - 
थाना पानसेमल पर अपराध क्रमांक 20/2022 धारा 34(१) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 220/2022धारा 34(१) आबकारी एक्ट 


          *घटना का संक्षिप्त विवरणः*
 पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद व्दारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर ठोस कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री अनिल पाटीदार, डीएसपी, श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में पाटी पुलिस टीम व्दारा दिनांक 12/02/2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना पाटी क्षेत्र के ग्राम भानिजकुड में घेराबंदी कर कार कमांक एमपी 46- जेडए-2893 को रोका एवं कार में बैठे चालक से पूछताछ कर कार की चेकिंग की तो कार की डिक्की में 8 पेटी पावर कुल सुपर बीयर शराब एवं 10 लीटर स्प्रिट शराब रखी हुई मिली चालक योगेश ठाकुर पिता शिवाजी निवासी साप खडकी थाना पानसेमल के पास उक्त शराब परिवहन करने का लायसेंस नहीं होने से आरोपी योगेश के कब्जे 8 पेटी बीयर शराब 10 लीटर स्प्रिट शराब एवं कार कमांक एमपी 46-जेडए -2893 एवं एक एनराईड मोबाइल फ़ोन कुल किमती 536120 रुपए का मश्रुका जप्त कर आरोपी योगेश ठाकुर को गिरफ्तार किया । थाना पाटी पर आरोपी योगेश ठाकुर पिता शिवाजी निवासी ग्राम सांप खडकी थाना पानसेमल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 41/2024 धारा 34(२),49ए आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी का रिमांड लेकर शराब खरीदने के स्थान एवं बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त की जा रही है l
  
पुलिस थाना पाटी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस टीम की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 *विशेष भूमिका-*
 उ.नि. रोहित पाटीदार थाना प्रभारी पाटी, सउनि केशव यादव चौकी बोकराटा, प्रआर 99विजय सोलंकी , प्रआर 125 नरेश ठकराल, आरक्षक 563 मोहित,आरक्षक 561 पवन प्रजापत, आरक्षक 91 अंतरसिह रावत, आरक्षक 230 सुनिल ,सेनिक 121 कालूसिह बामनिया का सराहनीय योगदान रहा हैl
Share To:

Post A Comment: