बड़वानी~शिवकुंज में बिखरे प्रकृति के विविध रंगों के बीच मनाया बसंत उत्सव~~




बड़वानी /बसंत की आगमन बेला को प्रकृति के बीच रह कर ही समझा जा सकता है। इसे देखने के लिए कनेक्ट विद नेचर मुहिम चला रहा है शिव कुंज योगा ग्रुप। आज स्वयंसेवकों के द्वारा आगंतुकों को बसंत का महत्व बताया गया की पौधों में पतझड़ के बाद नवकोपलो का प्रस्फुटन देखकर हम बसंत के आगमन की सुगबुगाहट को समझ सकते हैं। प्रकृति के बीच प्रतिदिन शिवकुंज योगा ग्रुप के स्वयंसेवक पक्षियों का कलरव, नए-नए फूलों का खिलना,पौधों की नई प्रजातियां इत्यादि छटा को निहार कर अपने भाव अन्य लोगों को साझा करते हैं। शिवकुंज पर आज जहां स्वच्छता अभियान चलाया गया वहीं शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर विधि विधान से आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। पूजन विधान पंडित श्री यज्ञ प्रकाश मंडलोई के द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव कुंज योगा ग्रुप के सदस्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: