झाबुआ~मोदी की गारंटी विकसित भारत संकल्प यात्रा को अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता से ले......भानु भूरिया~~

गरीब वंचित पिछड़ों को मोदी की गारंटी यात्रा आपके ग्राम पंचायत में आई है इसका लाभ देने.........दौलत भावसार~~

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~




 झाबुआ जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायत में और गांव में होती हुई मोदी की गारंटी यात्रा परसो छोटी गेलर एवं मसूरिया में पहुंची थीे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया वरिष्ठ ,भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष व जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन समिति दौलत भावसार भील सेवा संघ सचिव जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हारूभूरिया,जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला और अतुल चौहान सरपंच जाम सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से ले इसे हल्के में ना ले.........................

 इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने संबंधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी विकसित भारत संकल्प यात्रा को समस्त अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से ले इसे हल्के में ना ले,क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम इसके माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं से जो वंचित रहे हैं उनको लाभ पहुंचाना हैे। हम सब मिलकर इसे सफल बनाएं व गरीबों इसका को लाभ पहुंचा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं।

योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें.....................

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भावसार ने संबोधित करते हुए कहा की मोदी की गारंटी वाली यात्रा गरीब वंचित पिछड़ों किसनो,मजदूर व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर मुख्य धारा से जोड़ने का काम करने हेतु गांव-गांव पहुंच रही हैे। आप सभी मोदी की गारंटी वाली यात्रा का संदेश गांव-गांव,फलिया-फलिया झोपड़ी-झोपड़ा,व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुंचाएं और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें।


योजनाओं के बारे में,उपस्थित जनता को विस्तार से बताया.........................

उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग में चल रही प्रधानमंत्री की योजनाओं के बारे में,उपस्थित जनता को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भूरिया द्वारा संकल्प का वाचन कर सबको शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन जनपद के श्री गुप्ता ने किया।
Share To:

Post A Comment: