झाबुआ~लापरवाही- कोरोना के नए वेरिएंट के बाद भी विभाग के पास नहीं जांच किट~~

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश~~

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~



देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की सुगबुगाहट बढ़ गई है। इसको लेकर सरकार ने अस्पताल प्रबंधकों को अलर्ट जारी करते हुए गाइडलाइन का पालन करवाना शुरू कर दिया हैं। साथ ही बचाव संबंधित संसाधन अलर्ट मोड पर सुचारु कर लिए गए हैं। हालांकि अब तक जिले में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। वैसे कोराना महामारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। हालांकि करीब डेढ़ वर्षों में कोरोना की बीमारी लगभग खत्म हो गई थी। इससे लोगों को लगा था कि कोरोना अब वापस नहीं आएगा,लेकिन एक बार फिर इस महामारी ने देश में दस्तक दे दी है। इससे पूरे प्रदेश में अलर्ट है।


जल्द ही टेस्टिंग शुरू.....................

नए वैरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी होने के बाद कोविड के लक्षण दिखाई देने पर कोविड टेस्ट करना अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग सभी लोगों पर निगरानी रख रहा है, आशा कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए गए है कि अपने क्षेत्र में विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी दें। अभी तक किसी भी व्यक्ति का टेस्ट नहीं हो पाया है, विभाग के अफसर जल्द ही टेस्टिंग भी शुरू करने की बात कह रहे है।


वीटीएम किट का इंतजार...................

कोरोना का टेस्ट करने के लिए वीटीएम किट होना अनिवार्य है। वीटीएम से ही कोविड का टेस्ट होता है। कोरोना के नए मरीज नहीं मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इस किट की जरूरत नहीं थी,लेकिन अलर्ट के बाद वीटीएम किट की डिमांड शासन को भेजी गई है, लेकिन अभी तक किट नहीं मिली। अफसरों ने कहा कि एक या दो दिन में किट आ जाएगी, जिसके बाद टेस्टिंग शुरू होगी।

जल्द ही किट मिल जाएगी......................

कोविड के नए वेरिएंट को लेकर प्राप्त गाइडलाइन का पालन शुरू करवा दिया है। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद वीटीएम किट के लिए डिमांड भेज दी है,जल्द ही किट मिल जाएगी।
...........................
डॉ.जीएस बघेल-सीएमएचओ-झाबुआ


Share To:

Post A Comment: