बड़वानी~ग्राहक पंचायत के द्वारा ग्राहक जागरण संगोष्ठी का आयोजन आज होगा~~





बड़वानी 06 जनवरी / ग्राहक हित में अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इकाई बड़वानी के तत्वावधान में ग्राहक जागरण हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन आज दिनांक 07 जनवरी 2904 रविवार को दोपहर 2 बजे से राठौड़ धर्मशाला शुभम पैलेस के पास झमरिया गार्डन बड़वानी में किया जा रहा है।
 उक्त जानकारी देते हुए ग्राहक पंचायत बड़वानी के राजेश राठौड़ एवं सचिव यशवंत सुल्ताने ने बताया कि इस संगोष्ठी में कुल 3 सत्र होगे, जिसमे प्रथम सत्र में श्री देवेन्द्र दुबगे अध्यक्ष ग्राहक पंचायत इंदौर डिजिटल अर्थ व्यवस्था एवम ब्राह्य आक्रमण, दूसरे सत्र में श्री गोपाल स्वामी प्रांत सचिव स्वर्ण जयंती समिति ग्राहक पंचायत स्व रोजगार के नए आयाम एवम तृतीय सत्र में श्री सुहास पुंडलिक विधि प्रमुख मालवा प्रांत ग्राहक पंचायत ग्राहक हितेषी कानून और ग्राहक सुरक्षा इन विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगे एवं जिज्ञासा समाधान भी करेगे। श्री राठौड़ और श्री सुल्ताने ने बड़वानी नगर के अधिकाधिक ग्राहक बंधुओं से इस कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राहक जागरण का लाभ लेवे।
Share To:

Post A Comment: