बड़वानी~ग्राहक जागरूकता से ही ग्राहक सरंक्षण संभव~~
बड़वानी ~ग्राहक पंचायत बड़वानी के तत्वावधान में एक दिवसीय ग्राहक जागरण संगोष्ठी का आयोजन राठौड़ धर्मशाला बड़वानी मे किया गया, जिसमे इंदौर से पधारे वक्तागणों ने पृथक पृथक विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
उक्त जानकारी देते हुए ग्राहक पंचायत बड़वानी के सदस्य राजेश राठौड़ एवम नगर मंत्री यशवंत सुल्ताने ने बताया कि सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद एवम देवी दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का स्वागत अब्दुल रहीम तिगाले, यशवंत सुल्ताने, दीपक सिसोदिया एवम अनिल शर्मा ने पुष्पहार से स्वागत किया, ग्राहक पंचायत गीत श्री सुहास पुंडलिक ने लिया। प्रथम सत्र में श्री देवेन्द्र दूबगे अध्यक्ष ग्राहक पंचायत इंदौर महानगर ने डिजिटल अर्थव्यवस्था एवम ब्राह्य आक्रमण विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान युग डिजिटल अर्थव्यवस्था का है, ऑनलाइन भुगतान करने एवम प्राप्त करने के लिए पेटीएम, फोनपे, गूगलपे सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग किया जाता है, वर्तमान में तकनीकी सुविधा के साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे सावधानी रखकर एवम पुनः परीक्षण के उपरांत ही ऑनलाइन राशि का भुगतान करने एवम प्राप्त करने की प्रक्रिया की जाए।
दूसरे सत्र में श्री गोपाल स्वामी प्रांत सचिव स्वर्ण जयंती समिति मालवा प्रांत ने स्वरोजगार के नए आयाम विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान तकनीकी के युग में नवीन रोजगार सृजन का कार्य व्यापक पैमाने पर हो रहा है, स्टार्टअप योजना, फ्लिपकार्ट जैसे नवाचार से हजारों युवाओं ने करोड़ों रुपए का टर्न ओवर कर देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दिया है,
जिसके कारण ही वर्तमान में भारत की कुल अर्थव्यवस्था विश्व में 5 वें स्थान से 3 रें स्थान की और बढ़ रही है। तृतीय सत्र में श्री सुहास पुंडलिक विधि प्रकोष्ठ मालवा प्रांत ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 एवम 2019 के मुख्य प्रावधानों पर प्रकाश डाला और अधिकतम खुदरा मूल्य पर भावताव कर मूल्य कम करवाने, वस्तुओं की लागत मूल्य घोषित करने सहित अन्य देनांदिनी व्यवहार में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

Post A Comment: