झाबुआ~ भाव्या संजय सकलेचा ने अपने पहले ही प्रयास में सीए क्लीयर किया ~~
झाबुआ।संजय जैन~~
झाबुआ की होनहार छात्रा भाव्या संजय सकलेचा ने अपने पहले ही प्रयास में सीए एंटर के दोनो ग्रुप कुल 418 अंक प्राप्त कर क्लीयर कर लिया है, जो झाबुआ के लिए बेहद ही गर्व की बात है।
मम्मी पापा का सही मार्गदर्शन...
इस उपलब्धि पर भाव्या से जब लोकतंत्र की टीम ने चर्चा की तो उन्होंने बताया की मेरी इस उपलब्धि का श्रेय मेरे माता पिता को ही मैं मानती हूं,उनके कुशल मार्गदर्शन के कारण ही मैं इस मुकाम तक पहुच पायी हु।
आगे जनरल प्रैक्टिस करूंगी....
भाव्या सकलेचा का कहना है कि मैं अब आगे फाइनल क्लियर करने के बाद खुद की प्रैक्टिस ही करूंगी। मैं किसी कंपनी में नोकरी करने के कतई पक्ष में नही हु।


Post A Comment: