बड़वानी~सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप एवं ऑटोमोबाइल शोरूम पर लगाए गए फ्लेक्स बैनर~~
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार यातायात जागरूकता हेतु दिनांक 1.1.24 से 15.1.24 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है इसी तारतम्य में यातायात पुलिस द्वारा कस्बा बड़वानी के पुलिस पेट्रोल पंप, डाया भाई पेट्रोल पंप, एबी फ्यूल पेट्रोल पंप, जी.एस. गांधी फ्यूल सेंटर, शुभम पेट्रोलियम एवं बजाज शोरूम ,होंडा शोरूम, रॉयल ईनफील्ड ,टी.वी.एस. शोरूम यामाहा मोटर्स , श्री ऑटोमोबाइल पर फ्लेक्स बैनर लगाएं गए ।
जिसमें नई गाड़ी खरीदते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से देने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को हेलमेट धारण कर आने वाले दो पहिया वाहन चालकों को ही पेट्रोल देने एवं ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो हेलमेट धारण कर नहीं आते उनको पेट्रोल नहीं देने हेतु सख्त निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी यातायात सूबेदार उषा सिसोदिया के द्वारा आम जनों से अपिल है कि दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट धारण करवाये एवं असुविधा से बचने के लिए हेलमेट का उपयोग करें। बिना हेलमेट पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा सख्त चालानी कार्रवाई की जावेगी ।

Post A Comment: