बड़वानी~पोरलाल खरते द्वारा निकाली जा रही जनसंवाद यात्रा 12 वें दिन पाटी शहर पहुंची~~




समाज व देश सेवा हेतु अपनी सरकारी नौकरी (सेल टैक्स ऑफिसर) छोड़ने के बाद पहली बार दिनांक 02 सितम्बर,2023 को अपने प्रशासनिक कार्यक्षेत्र इंदौर से "संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण की अनवरत यात्रा" लेकर सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ पोरलाल खरते अपने गृह गाँव मेन्दल्यापानी (सेंधवा) पहुंचे थे। तब से यह यात्रा जारी थी लेकिन मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के कारण इस यात्रा को बीच मे स्थगित करना पड़ा था।
अब इस संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण की अनवरत यात्रा को दिनांक 30 दिसंबर, 2023 से संविधान निर्माता बाबा साहब की जन्मस्थली महू से बाबा साहब का आशीर्वाद लेकर पुनः चालू की गई है।
यह यात्रा महू से पातालपानी पातालपानी होकर महेश्वर, कसरावद, खरगोन पहुंची खरगोन,भगवानपुरा, सेंधवा, पानसेमल एवं राजपुर विधानसभा के कई गांवों से होकर आज बड़वानी विधानसभा के पाटी ब्लॉक में पहुंची। 
पाटी ब्लॉक के अजराड़ा, ओसड़ा, सेमली, बमनाली, वेरवाड़ा एवं आवली गांव से पाटी शहर पहुँची। जहां-जहां यात्रा गई उन प्रत्येक गांव के पटेल एवं गांव मुख्यमंत्री द्वारा यात्रा का पुष्प मालाओं से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
यात्रा का उद्देश्य बताते हुए पोरलाल खरते ने कहाँ कि भारत देश विविधताओं से भरा देश है भारत का सविंधान दुनिया में सबसे अच्छा सविंधान है ,लोगो मे सवेदना शून्य हो रही है ,पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है ,उसे सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है । आज देश के मंदिर संसद भवन में बिना बहस के कानून बनाकर पास कर दिया जाता है और जब संसद सदस्य बिल को लेकर बहस करते हैं तो उनको संसद सदस्य से बर्खास्त तक कर दिया जाता है, यह लोकतंत्र की हत्या है। यह देश किसी एक धर्म पंथ या किसी एक विचारधारा से नहीं चलता है, यह देश भारतीय संविधान से चलता है। इसलिए लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। 
इस दौरान यात्रा में मनेंद्र पटेल (बिट्टू भाई), भागीरथ डुडवे, प्रकाश बंडोड़,भिकला खरते, सिलदार पटेल, अनिल रावत, रामलाल मालवीय, देवेंद्र सोनी, कमलेश सस्ते, मुरा नरगावें, सिलदार सोलंकी, सीताराम बर्डे, रामसिंह डावर, विजय सोलंकी, हमजिया रावत ,
परसराम सेनानी ,राजेश जमरा ,विजय सेनानी, राजाराम जाधव ,इलेश जमरा ,मेमराम बर्डे सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित।
Share To:

Post A Comment: