बड़वानी~झकास फ्रेंडश व्हाट्सएप्प ग्रुप के सदस्यों का स्नेह मिलन समारोह ओर मिटिंग हुई संपन्न~~
बड़वानी। जिला मुख्यालय के कुक्षी बायपास रोड स्थिति एक निजी गार्डन में झकास फ्रेंडश व्हाट्सएप्प ग्रुप के सदस्यों का स्नेह मिलन समारोह एवं मीटिंग का आयोजन किया गया।यह व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाने का उद्देश्य मात्र समाज सेवा करना है और लोगो की मदद करना है।ऐसा आयोजन बड़वानी में पहली बार हुआ जिसमें व्हाट्सएप्प ग्रुप के सदस्यों का मिलन समारोह हुआ।
झकास फ्रेंडश व्हाट्सएप्प ग्रुप के सदस्यों ने बताया की स्नेह मिलन कार्यक्रम के माध्यम से विषेश मीटिंग आयोजित की गई।इस झकास फ्रेंडश व्हाट्सएप्प ग्रुप के द्वारा लगातार सामाजिक व धार्मिक कार्य किए जाते है। स्नेह मिलन समारोह व मीटिंग में ग्रुप एडमिन के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।आयोजन में भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।इस आयोजन में बड़वानी, इंदौर, सजवानी, सिंघाना, बालकुआ, गोगावां, निमरानी, जलगांव, कुक्षी. हतोला, कसरावद, खेतिया, मनावर, देवास, खरगोन, सेंधवा, सेगांव, करही, निसरपुर, लोनसारा, बालीपुर, नागदा एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।झकास फ्रेंडश व्हाट्सएप्प ग्रुप में लगभग 121 मेंबर जुड़े हुए है।




Post A Comment: