बड़वानी~कुमारी मेघा गणेश, कुमारी चंद्रमणि राजकुमार का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की टीम में चयन~~
बड़वानी / देवी अहिल्या विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता 13 दिसंबर 2023 को बड़वानी में आयोजित की गई जिसमें शहीद भीमा नायक कॉलेज बड़वानी की हॉकी खिलाड़ी कुमारी मेघा गणेश, कुमारी चंद्रमणि राजकुमार का अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की टीम में चयन हुआ। 11 एवं 12 जनवरी तक इंदौर में रहकर कैंप का भाग लेंगे । इसके पश्चात टीम 13 से 17 जनवरी तक ग्वालियर में आयोजित होने वाली बेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। विगत 10 वर्षों से दोनों खिलाड़ी हॉकी से जुड़े हुईं हैं, जिन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर हॉकी प्रतियोगिताओं में शहर को गौरवान्वित किया है ।
कुमारी मेघा एवं कुमारी चंद्रमणि की उपलब्धि पर कॉलेज जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद उपाध्याय प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा क्रीड़ाधिकारी डॉ. हरीश वर्मा एवं जिला हॉकी संघ के संरक्षक डॉ. ओपी खंडेलवाल अध्यक्ष अमृतलाल जसमीतसिंह मदन राजेंद्र भावसार प्रवीण पांडे अजय कानूनगो अग्रवाल, रामजय चौहान, पिंक दाऊदे ,खेल प्रेमियों हर्ष व्यक्ति किया।


Post A Comment: