बड़वानी~सीवरेज प्रोजेक्ट से मिट्टी में मिल रही सड़कें, विधायक ने कहा नियमानुसार 7 दिन में पक्का रिस्टोरेशन करवाए कंपनी~~
बड़वानी। शहर में इन दिनों जगह-जगह सीवरेज लाइन बिछाने का काम जारी हैं। इस दौरान निर्माण कंपनी द्वारा सड़कों को खोदकर पाइप बिछाने के बाद मिट्टी भरकर छोड़ा जा रहा है। इससे वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया हैं, तो रहवासियों के सामने भी कई तरह की समस्याएं खड़ी होने लगी हैं। बाइक सवार आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस मामले को लेकर बड़वानी विधायक राजन मंडलोई ने कलेक्टर और नगर पालिका सीएमओ को पत्र सौंपा। जिसमें स्पष्ट कहा हैं कि सीवरेज प्रोजेक्ट के कारण खराब हो रही सड़कों का मौके पर ही परमानेंट रिस्टोरेशन करवाए। ताकि जनजीवन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विधायक ने पत्र में कलेक्टर और सीएमओ को अवगत कराया कि शहर में चल रहे सीरेज प्रोजेक्ट के कारण सड़कें खराब हुई है। जिससे लगातार यातायात बाधित हो रहा है। साथ ही दुर्घटना कि स्थिति बन रही है। इसको लेकर मुझे व्यक्तिगत और लिखित में कई शिकायतें मिल रही है। विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश अर्बन सेनीटेंशन तथा इन्वायरनमेंटल प्रोग्राम के मिनिट्स ऑफ कॉन्ट्रेक्टरस रिव्यु मिंटिंग 3 जनवरी 2022 के बाद डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमपीयुडीसी भोपाल के निर्देश अनुसार पाइप लाइन डालने के बाद टेम्प्रेरी रिस्टोरेशन 48 घंटे और परमानेंट रिस्टोरेशन 7 दिन में पूर्ण करना चाहिए। विधायक ने पत्र में सीएमओ से आग्रह किया हैं कि सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत खोदी गई सड़कों का संबंधित कंपनी से परमानेंट रिस्टोरेशन करवाए और समय सीमा में अवगत कराया जाए।




Post A Comment: