धार~उर्स आगाज- सुबह चादर पेश की, शाम को हुआ मुशायरा~~

दो दिन चलेगा उर्स, मंगलवार को होगा महफिलें रंग ~~




धार। सोमवार से दो दिवसीय उर्स की शुरूआत धार में हो गई है। हजरत अमीनुद्दीन चिश्ती (रह ) उर्फ शरबती बाबा के 38 वें उर्स मुबारक के मौके पर सुबह चादर पेश की गई। इस दौरान लोगों ने अमन-चेन की दुआ मांगी। दोपहर 2 बजे इस्लामपुरा दरगाह मैदान से चादरे शरीफ की शुरूआत हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। सोमवार रात को बाबा के आस्ताने पर नमाजे ईशा आॅल इंडिया मुशायरे की शुरुआत हुई। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत हो चुकी थी।
दो दिन चलेगा उर्स
उर्स सोमवार और मंगलवार दो दिन चलेगा। मंगलवार को कव्वालियों की महफिल सजेगी। इधर सोमवार को हुए मुशायरे में शायर नईम अख़्तर खादमी बुरहानपुर, दीपक जैन गुना,अल्ताफ जिया मालेगांव, मुशीर अंसारी मुम्बई, अनवर कमाल बिहार, हुसैन अहमद शान उज्जैन, मन्नान फराज जबलपुर, अकरम धारवी धार, अब्दुल सलाम खोकर रतलाम, डॉ रानू राही जबलपुर, अनिता मुकाती धार, अय्यूब असीम रुनिजा, अजीम देवासी देवास, नईम आफताब तराना, अशफाक रशीद देपालपुर, इमरान यूसुफ जई इंदौर, मिर्जा जावेद बेग उज्जैन जैसे ख्यातनाम लोग शामिल होने वाले थे। इनमें से अधिकांश शायर अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए धार पहुंच चुके थे। मंगलवार को कव्वाली के आयोजन के साथ 22 नवंबर को सुबह रंग की महफिल के साथ कुल की फातिहा और बाद नमाज़े जौकहर लंगर रखा जाएगा। जानकारी उर्स कमेटी के मीडिया प्रभारी आजम राही ने दी।
Share To:

Post A Comment: