धार~परंपराओं का पालन- मंडी में हुई मुहूर्त की खरीदी, 6366 में सोयाबीन बिका~~

बैलगाड़ी से उपज लेकर पहुंचे किसान, व्यापारियों ने किया स्वागत~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार। दीपावली के बाद सोमवार को मंडी पुन: प्रारंभ होते ही पुरानी परंपराओं के तहत मुहूर्त की खरीदी व्यापारियों द्वारा की गई। मुहूर्त की खरीदी में गाछावाड़ी निवासी कृषक बंकटलाल की सोयाबीन उपज की खरीदी व्यापारियां द्वारा 6366 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से की गई। मुहूर्त की खरीदी के पूर्व परंपराओं का पालन करते हुए व्यापारियों ने बैंडबाजों के साथ जुलूस भी निकाला। उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर से चुनाव और दीपावली पर्व के कारण मंडी में अवकाश था। करीब 10 दिन बाद मंडी में फिर से काम-काज शुरू हुआ है। मुहूर्त खरीदी में हिम्मतगढ़ के किसान राधेश्याम परमार की सोयाबीन उपज 5501 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी गई।
कृषकों का कराया मुंह मीठा
सोमवार को सुबह 10 बजे मंडी खुलते ही किसानों और व्यापारियों में परस्पर दीपावली की बधाई देने का क्रम शुरू हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से आम दिनों में मंडी में उपज लाई जाती है, किंतु पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए मुहूर्त के उपज क्रय-विक्रय के सौदे में किसान बैलगाड़ी से अपनी उपज लेकर पहुंचे थे। मंडी में कृषकों के पहुंचते ही उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं व्यापारियों ने उनका मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। मंडी में उत्साह का माहौल था। आने वाले दिनों में सोयाबीन के और बेहतर दाम मिलने की उम्मीदें जताई गई है।    
1240 बोरी की आवक हुई
दीपावली के बाद मंडी में सोमवार को मुहूर्त की खरीदी के दारान सोयाबीन उपज खरीदी गई। इसके बाद करीब 9 हजार सोयाबीन बोरियों की आवज दर्ज की गई। अधिकतम दाम 6366 रहा। वहीं न्यूनतम दाम 3105 रहा। मंडी में मुहूर्त के दिन अलग-अलग जिंसों की करीब 1240 बोरियों की आवक भी दर्ज की गई।
Share To:

Post A Comment: