झाबुआ~दिसंबर में हड़ताल की तैयारी में बैंक कर्मचारी-आउटसोर्सिंग पर लगे रोक,स्थायी कर्मचारी नियुक्त किए जाएं~~
झाबुआ। दिसंबर में बैंकों का कामकाज कई दिनों के लिए बंद रह सकता है क्योंकि अगले महीने कई दिन तक अलग-अलग बैंकों में हड़ताल रहेगी। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाई एसोसिएशन-एआईबीईए ने इस मामले पर एक नोटिफि केशन जारी करके ये जानकारी दे दी है। एआईबीईए ने दिसंबर में बैंकों में अलग-अलग तारीख पर हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यह हड़ताल चार दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर के बीच चलेगी।
बैंक कर्मचारियों की मांग....................
इस हड़ताल के पीछे मुख्य कारण है बैंक में पर्याप्त स्टाफ की मांग। इसके साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में आउटसोर्सिंग पर रोक लगाकर स्थाई नौकरियों की संख्या में बढ़ोतरी जैसी मांगें भी शामिल हैं। बैंकों में पिछले कुछ सालों में निचले स्तर पर आउटसोर्सिंग की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अस्थाई कर्मियों में बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों की निजी जानकारी भी खतरे में पड़ गई है।
दिसंबर में हड़ताल की तैयारी में बैंक कर्मचारी..........................
चार दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक,पांच को बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया,छह को केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हड़ताल रहेगी। इसी तरह सात दिसंबर को इंडियन बैंकऔर यूको बैंक,आठ को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हड़ताल रहेगी। 9 और 10 दिसंबर को बैंकों में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है। 11 दिसंबर को प्राइवेट बैंकों की हड़ताल रहेगी।



Post A Comment: