झाबुआ~मलेरिया व डेंगू का बढ़ रहा खतरा~~

शहर में नहीं हो रहा दवा छिड़काव,मच्छरों का प्रकोप बढ़ा-दिन में काटता है डेंगू का मच्छर~~

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~




 शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके बावजूद फॉगिंग नहीं की जा रही है। लोग वायरल का शिकार हो रहे हैं। जगह-जगह गंदगी भी इसका प्रमुख कारण बन रही है। नपा केवल सफाई की रस्म अदायगी तो कर रही है,लेकिन मच्छरों के खात्मे के लिए डीडीटी, एमएलओ आदि का छिड़काव नहीं कर रहा है।

बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे ......................

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल अब तक 55 मरीज डेंगू के मिले हैं। अब इस सीजन में डेंगू का खतरा बढ़ा है। शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों के कारण फैलने वाली बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा जो कारण निकल कर सामने आता है,वह लोगों में इसके प्रति जागरूकता का अभाव भी होना है। इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों में भी इजाफा हो रहा है। मौसमी बीमारियों से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।


ये हैं डेंगू के लक्षण.......................

डेंगू के शुरुआती लक्षण तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द,उल्टी,आंखों को चलाने में परेशानी, सिरदर्द,घबराहट,चक्कर आना आदि है। इसके लिए तुरंत चिकित्सकीय परामर्श से खून व डेंगू की जांच कराकर उचित उपचार लें।

रखें यह सावधानी.....................

घरेलू पानी की टंकी ढंककर रखे। बच्चों को पूरी बांहों वाले कपड़े पहनाएं। मकान के सभी खिड़की- दरवाजों में जाली लगवाएं। घर के आसपास पुराने टायरों,डिब्बे आदि में भरा हुआ पानी खाली करें।

मौसम में बदलाव का भी असर.........................

पिछले कई दिनों के मुकाबले दिन व रात के तापमान में अंतर आने के बाद भी मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीमारी के पैर पसारने के कारण आशंकित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।


दिन में काटता है डेंगू का मच्छर..........

डेंगू एक विषाणु से होने वाली बीमारी है जो एडीज एजिप्टी नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर बारिश के दिनों में बहुतायत में पाया जाता है। जो प्राय घरों के आसपास एकत्र खुले व साफ पानी में अंडे देता है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर अक्सर दिन में ही काटता है। इसके शरीर पर सफेद व काली पट्टी होती है। इस कारण इसे टाइगर मच्छर भी कहते हैं।

Share To:

Post A Comment: