धार सरदारपुर~डिवाईडर से टकराई कार, एक की मौत~~




धार - सरदारपुर क्षेत्र में भी कल रात के समय सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई है। गोपाल पिता दिनेश पाठक उम्र 28 वर्ष निवासी सरदारपुर कपड़ा व्यवसायी कपड़े की खरीदी करने के लिए सरदारपुर से दोपहर पश्चात इंदौर के लिए निकला था। कपड़े की खरीदारी कर रात्रि मे सरदारपुर अपने घर लौट रहा था तभी सरदारपुर से 03 कि.मी. दूर राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम फूलगावड़ी बाईपास गोविन्दपुरा जलाशय की नहर के सामने कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 8925 डिवाइडर से टकराकर चार से पांच पलटी खा गई। बताया जाता है कि इसी वक्त गुजरात परिवहन निगम की बस का इस मार्ग से गुजरना हुआ। जिसने कार को पलटी खाया हुआ पड़ा देखा। बस के स्टाफ ने पुलिस 100 डायल को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गोपाल को सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर लाई। जहां डॉक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई अलग अलग दुर्घटना मे 08 माह में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर मृग कायम कर लिया है।
Share To:

Post A Comment: